Friday, May 15, 2020

अमेजन का जंगल कोरोनावायरस का हॉट जोन बन सकता है क्योंकि यह वायरस का घर और इंसानों का यहां दखल बढ़ रहा है

अमेजन का जंगल कोरोनावायरस का हॉट जोन बन सकता है। अगली महामारी यहां से इंसानों तक पहुंच सकती है। यह चेतावनी ब्राजील के इकोलॉजिस्ट डेविड लेपोला ने दी है। डेविड के मुताबिक, यह जंगल वायरस का घर है और इंसानों का यहां अतिक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पेड़ काटे जा रहे हैं और जानवरों से उनके रहने की जगह छिन रही है।
जंगलों में बदलाव पर कर रहे रिसर्च
38 वर्षीय डेविड लेपोला शोधकर्ता भी हैं। इंसानों की एक्टिविटी का जंगलों के वातावरण का क्या असर पड़ रहा है, इस विषय पर डेविड रिसर्च कर रहे हैं। उनका कहना है, इंसानों की कारगुजारी का असर अमेजन के जंगलों पर भी हो रहा है।

कोरोनावायरस इंसानों से पहले चमगादड़ पहुंचा
शोधकर्ताओं के मुताबिक, जंगलों में शहरीकरण के कारण जूनोटिक डिसीज तेजी से बढ़ी हैं। यह वो बीमारियां हैं जो जानवरों से इंसानों में पहुंचती हैं। इसमें कोरोना वायरस भी शामिल है। वैज्ञानिकों का मानना है कि कोरोनावायरस इंसानों से पहले चमगादड़ पहुंचा। चीन के हुबेई प्रांत में यह किसी तीसरी प्रजाति से लोगों में फैला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus Spread Vs New Pandemic In Amazon Forest Updates By Brazilian Ecologist David Lapola


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WXtuCe
via

No comments:

Post a Comment