नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा डिवाइस बनाया है, जिसे सीने पर पहनने से व्यक्ति में कोरोनावायरस के लक्षण के बारे में पता लगाया जा सकता है। यह वायरलेस सेंसर खांसी, बुखार और श्वसन गतिविधि की निगरानी करेगा है। वैज्ञानिकों को आशा है कि इसके जरिए चिकित्सकों को कोविड-19 को बेहतर ढंग से समझने और उसका इलाज करने में मदद मिल सकती हैं।

स्मार्टफोन या टेबलेट पर रिकॉर्ड होगा डेटा
एक छोटे बैंडेज की तरह दिखने वाला यह डिवाइस अपने छोटे सिलिकॉन पैच की मदद से कोरोना के लक्षणों का पता लगा सकता है। साथ ही डिवाइस द्वारा दिए गए डेटा को स्मार्टफोन या टेबलेट पर रिकॉर्ड भी किया जा सकता है। पूरी तरह बैटरी से चलने वाला यह वायरलेस डिवाइस किसी भी ब्लूटूथ एनेबल्ड गैजेट से कांटेक्ट कर सकता है।
पूरी तरह डिजिटल है डिवाइस
बायोइंजीनियरिंग और नॉर्थ वेस्टर्न में न्यूरोलॉजिकल सर्जरी प्रोफेसर जॉन रोजर्स ने बताया की रिचार्जेबल वायरलेस इस डिवाइस को गले के पास लगाया जाएगा, जिसके बाद वह खांसी की तीव्रता, श्वसन की आवाज, दिल की धड़कन और शरीर के तापमान आदि के बारे में जानकारी देगा। रोजर्स के मुताबिक डिवाइस त्वचा की सतह के जरिए कोरोना के लक्षणों की पहचान करेगा। यह डिवाइस लगभग एक स्टेथोस्कोप की तरह है, लेकिन इसका संचालन पूरी तरह से डिजिटल और वायरलेस होगा। साथ ही यह डेटा भी लगातार रिकॉर्ड कर सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WquS1j
via
No comments:
Post a Comment