Friday, October 2, 2020

सागवाड़ा के मुकेश पंवार ने तितली की खोज की, तेज उड़ान भरने वाली 2.5 सेमी. चौड़ी इस तितली को 132 साल पहले पाकिस्तान में देखा गया था

राजस्थान के तितली विशेषज्ञ मुकेश पंवार ने एक तितली की खोज की है। इसका नाम स्पीआलिया जेब्रा है। पिछले 15 सालों से तितलियों पर रिसर्च करने वाले मुकेश कहते हैं, इसे पहली बार 8 नवम्बर 2014 को उदयपुर के सागवाड़ा कस्बे के धनराज फार्म हाउस में देखा था। इस तितली फोटो खींचकर उत्तराखंड के भीमताल स्थित बंटरफ्लाय रिसर्च इंस्टीट्यूट को भेजी थी।

इस पर 6 साल तक रिसर्च के बाद इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर पीटर स्मेटाचौक ने इसकी घोषणा। यह देश की 1328वीं तितली है।

तेज उड़ान भरती है 2.5 सेमी चौड़ी यह तितली
बटरफ्लाई रिसर्च इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर पीटर स्मेटाचौक कहते हैं, तेज गति से उड़ान भरने वाली इस तितली की चौड़ाई 2.5 सेंटीमीटर है। इसे साल 1888 में पाकिस्तान के अटौक शहर में देखा गया था। उस समय इस शहर का नाम कैंप बैलपुर था। वर्ष 2016 में पाकिस्तान में पुस्तक 'बटरफ्लाई ऑफ पाकिस्तान' आई। इसमें भी इसका जिक्र किया गया है।

82 तितली की प्रजातियों का जीवनचक्र क्लिक कर चुके
उदयपुर के सागवाड़ा कस्बे रहने वाले मुकेश कहते हैं, वह अब तक राजस्थान में 111 प्रजातियों की तितलियों को देख और पहचान चुके हैं। मुकेश इनमें से तितलियों की 82 प्रजातियों के जीवनचक्र का अध्ययन कर चुके हैं। इन तितलियों के जीवनचक्र की हर तस्वीर इनके पास है।

मुकेश पंवार की पहल पर ही वन विभाग, राजपूताना सोसायटी आफ नेचुरल हिस्ट्री की ओर से 24 फरवरी 2018 को राजस्थान राज्य का पहला बटरफ्लाई फेस्टिवल भी सागवाड़ा में ही आयोजित किया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mukesh Panwar of Sagwara discovered butterfly, 2.5 cm flying fast. This wide butterfly was seen 132 years ago in Pakistan


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34huiFH
via

No comments:

Post a Comment