रूस की वैक्सीन पर उठते सवालों के बीच फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने इस पर भरोसा जताया है। उनका कहना है, जब भी वैक्सीन आएगी तो जनता के बीच जाकर पहले मैं इसे लगवाउंगा। वैक्सीन का पहला प्रयोग मुझ पर करें। मुझे कोई दिक्कत नहीं। रशिया ने हाल ही में रोड्रिगो को वैक्सीन लगवाने का ऑफर दिया था जिसे उन्होंने स्वीकार किया है।
अब फिलीपींस रशिया के साथ मिलकर क्लीनिकल ट्रायल करने और स्थानीय स्तर पर वैक्सीन का प्रोडक्शन करने में मदद करेगा। फिलीपींस में अब तक कोरोना के 1,36,638 मामले सामने आ चुके हैं। दक्षिण एशिया में यह सर्वाधिक मामलों वाला देश है।
पिछले महीने चीन से वैक्सीन की मांग की थी
राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने पिछले माह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मदद की गुहार लगाते हुए कहा था कि वे प्राथमिकता के आधार पर कोविड-19 की वैक्सीन हमें उपलब्ध कराने में मदद करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31EmOeH
via
No comments:
Post a Comment