Tuesday, August 11, 2020

रूस ने सबसे बाजी मारी, राष्ट्रपति पुतिन की घोषणा - हमने बना लिया पहला वैक्सीन और उसे आज रजिस्टर्ड करके अप्रूवल भी ले लिया

दुनिया के तमाम देशों को पीछे छोड़ते हुए रूस ने कोरोनावायरस वैक्सीन बनाने में बाजी मार ली है। मंगलवार सुबह रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की घोषणा कर दी है कि हमने कोरोना का सुरक्षित वैक्सीन बना लिया और उसे आज अपने देश में रजिस्टर्ड भी कर लिया है। वैक्सीन को तय योजना के अनुसार रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय और रैगुलेटरी बॉडी का अप्रूवल मिल गया है।

रूस की वैक्सीन Gam-Covid-Vac Lyo को रक्षा मंत्रालय और गामालेया नेशनल सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एपिडिमियोलॉजी एंड माइक्रोबायलॉजी ने मिलकर तैयार किया है। दावा किया है कि यह दुनिया की पहली वैक्सीन है। सितम्बर से इसका उत्पादन करने और अक्टूबर से लोगों को लगाने की तैयारी शुरू हो गई है।

रूस ने महीने भर पहले ही इस बात के संकेत दे दिए थे कि उनकी वैक्सीन ट्रायल में सबसे आगे है और वे उसे 10 से 12 अगस्त के बीच रजिस्टर्ड करा लेंगे। हालांकि इस वैक्सीन को लेकर अमेरिका और ब्रिटेन रूस पर भरोसा नहीं कर रहे। रूस पर वैक्सीन का फार्मूला चुराने के आरोप भी लग रहे हैं।

बड़े स्तर पर तीन और ट्रायल इसी महीने होंगे

  • रशिया के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, वैक्सीन ट्रायल के परिणाम सामने आए हैं। उनमें बेहतर इम्युनिटी विकसित होने के प्रमाण मिले हैं। दावा किया कि किसी वॉलंटियर्स में निगेटिव साइड-इफेक्ट नहीं देखने को मिले। लैब को वैक्सीन के अप्रूवल का इंतजार है। इसकी अनुमति मिलते ही यह लोगों तक पहुंचाई जा सकेगी।
  • रूस ने दावा किया है कि उसने कोरोना की जो वैक्सीन तैयार की है वह क्लीनिकल ट्रायल में 100 फीसदी तक सफल रही है। ट्रायल की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन वॉलंटियर्स को वैक्सीन दी गई उनमें वायरस के खिलाफ इम्युनिटी विकसित हुई है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vladimir Putin On Russia Coronavirus COVID-19 Vaccine; All you need to know What Russian President Says


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3krRHvg
via

No comments:

Post a Comment