जेम्स मैना खुद को अफ्रीका का सबसे स्टाइलिश इंसान मानते हैं। केन्या के नैरोबी में रहने वाले जेम्स के पास 160 सूट, 200 जोड़ी जूते और 300 टोपियां हैं। इतना ही नहीं इनके पास हर रंग का फोन कवर, पेन, मोजे जैसी एसेसरीज हैं। हाल ही में इनका कोविड लुक वायरल हो रहा है। जिसमें जेम्स अलग-अलग रंग कपड़ों के मैचिंग मास्क के साथ नजर आ रहे हैं।
कभी इनके पास मात्र एक शर्ट थी
जेम्स जब नैरोबी आए थे तो भी इनके पास सिर्फ एक शर्ट थी, लोग इनको देखकर मजाक उड़ाते थे। शहर के लोग इन्हें इसलिए जानते हैं क्योंकि इनके पिता फ्रीडम फाइटर थे। इसी बात से तंग आकर जेम्स ने अपना अलग तरह का फैशन सेंस डेवलेप किया। अब वह हल्के और चमकदार रंग वाले ऐसे कपड़े पहनते हैं जो उन्हें चर्चा में बनाए रखते हैं। जेम्स जहां भी जाते हैं लोगों की नजर इन पर थम जाती है।

12 साल की उम्र छोड़ दिया था स्कूल
जेम्स के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इन्होंने 12 साल की उम्र में स्कूल छोड़ दिया था क्योंकि परिवार के पास फीस देने के लिए पैसे नहीं थे। गरीब से जूझने वाले जेम्स के पास आज ऐसा दर्जी भी है जो इनके लिए खासतौर पर कपड़े सिलता है। वो उनकी हर डिमांड को समझता है।
एक ड्रेस की कीमत 7 हजार से लेकर 57 हजार रुपए तक
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जेम्स को अतरंगी कपड़ों का काफी शौक है इसलिए वह कभी-कभी चर्च के मेम्बर्स से रंग-बिरंगे कपड़े मांग कर पहनते हैं। 59 वर्षीय जेम्स के अलग तरह के फैशन सेंस के कारण इन्हें दुनियाभर के लोग गिफ्ट के तौर पर यूनिक ड्रेसेस भेजते भी हैं। इनकी एक ड्रेस की कीमत 7 हजार से लेकर 57 हजार रुपए तक है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XsxkEr
via
No comments:
Post a Comment